कानपुर, जनवरी 21 -- रेल ट्रैक पर रील बनाने पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुखरायां,संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर व रेल पटरियों रील बनाने वाली महिला के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाही की गई है। डीएससीआर झांसी से पुखरायां रेलवे स्टेशन पर 20 जनवरी को रील बनाने वाली महिला की एक्स पर शिकायत की गई थी। शिकायत पर 21 जनवरी को आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक रामकिशोर ने रील बनाने वाली श्यानगर मंडी निवासी प्रियंका पत्नी स्वर्गीय कंचन के विषय में जांच करने पर रील बनाने वाली महिला की पुष्टि हुई। इस पर मुख्य वाणिज्य क्लर्क गीता देवी ने महिला से पूछताछ की। सख्ती से की गई पूछताछ में महिला ने पुखरायां स्टेशन परिसर व रेलवे ट्रैक पर रील बनाने की बात कबूली। महिला के खिलाफ ट्रैक पास एवं न्यूसेंस अपराध के चलते रेल अधिनियम के तहत रिपोर्ट द...