वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। चार नए लेबर कोड और केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में गुरुवार को रेल यूनियनें मुखर हो उठीं। उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और बीएलडब्ल्यू में संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया और मशाल जुलूस निकालकर आवाज बुलंद की। नए लेबर कोड मजदूरों के हित में नहीं: एनबी सिंह एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) ने बनारस कैरेज डिपो में गेट मीटिंग की और पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। नेतृत्व कर रहे मंडल मंत्री एनबी सिंह ने कहा कि चारों नए लेबर कोड किसी भी दृष्टिकोण से मजदूरों के हित में नहीं हैं। इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह, राणा राकेश रंजन, दिवाकर प्रताप शाही, प्रियरंजन सिंह, मनोज सिंह, अमित सिंह, नौशाद अली खान, अभिषेक सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। 29 श्रम कानून 'सुरक्षा कवच' थे, वापस लेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.