रामगढ़, जनवरी 31 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा वासियों की बैठक शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को देर शाम में हुई। बैठक में इस वर्ष भी 19 मार्च 2026 से 27 मार्च तक शिव हनुमान राधा कृष्ण राम दरबार की पांचवी वार्षिक महायज्ञ करने का निर्णय लिया गया। साथ ही इसकी तैयारी को लेकर यज्ञ कमेटी का गठन किया गया। मजदूर नेता अवधेश कुमार उपाध्याय अध्यक्ष और प्रेमचंद शर्मा सचिव चुने गए हैं। जबकि यज्ञ समिति के सरंक्षक रेलीगढ़ा परियोजना पदाधिकारी एएन सिंह, सहसचिव सुमित पांडेय और कोषाध्यक्ष अनिल नायक चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य में रेलीगढ़ा पश्चिम पंचायत के मुखिया गुंजन साव, जगदीश सिंह, गोपी किशन शर्मा, कुनाल शर्मा, रंजन सिंह, गुड्डू सिंह, श्रवण शर्मा, सांवरमल शर्मा, अशोक बंसल, विकास ओझा, सुकेश दूबे, मुकेश दूबे, राकेश दुबे, संतोष कुमार सिंह, सतीश कुमार...