रामगढ़, जनवरी 9 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा कोलियरी प्रबंधन ने शुक्रवार को एमपीआई मुंडा टोला के दो लोगों को चेक प्रदान किया। रेलीगढ़ा कोलियरी के मैनेजर राजेंद्र पाटिल ने मुंडा टोला के मनोज को 4 लाख 84 हजार को और अजय को 1 लाख 71 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। कोलियरी प्रबंधन ने मुंडा टोला हटने के लिए दोनों को बतौर मुआवजा चेक प्रदान किया है। मैनेजर ने बताया कोलियरी के विस्तार के लिए एमपीआई मुंडा पट्टी में रह रहे 46 लोगों हटाया जाना है। जिसके बदले मुआवजा दिया जाना है। इसमें 8 लोगों को पहले चेक प्रदान किया गया था और शुक्रवार को उक्त 2 लोगों को चेक प्रदान किया गया है। इस तरह प्रबंधन अब तक 10 लोगों को चेक प्रदान कर दिया है। इस अवसर पर कोलियरी के मैनेजर आर पाटिल सुरक्षा पदाधिकारी सुभाष यादव, अजय कुमार, प्रेमचंद शर्मा, के बाखला, कमल घटवार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.