पीलीभीत, फरवरी 25 -- पूरनपुर। रिश्तेदारी में जा रहे एक युवककी बाइक रैलिंग से टकरा गई। बाइक पर तीन बच्चे और दपंति गोमती नदी में जा गिरे। राहगीरों ने सभी को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफफरनगर के रहने वाले मनोज की रिश्तेदारी घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर हैं। मंगलवार को मनोज बाइक से परिवार सहित दिलावरपुर जा रहे थे। बंडा हाइवे पर त्रिवेणी घाट के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गोमती नदी पर बने पुल की रैलिंग से टकरा गई। मनोज, उनकी पत्नी रजनी देवी, बच्ची चांदनी, बेटा रंजीत और हसरत पुल के नीचे गोमती नदी में जा गिरे। हादसे के बाद राहगीर पहुंच गए। उन्होंने सभी नदी से बाहर निकला। गनीमत रही नदी में पानी कम था। दंपति और तीनों बच्चे घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी म...