प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के केंद्रीय अस्पताल में प्रतापगढ़ की 57 वर्षीय चंदा देवी का एक गुर्दा खराब हो गया था। बड़ी पथरी के कारण उसे दर्द हो रहा था। रेलवे हॉस्पिटल के डॉ. डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. संजय कुमार ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ शभी अहमद की निगरानी में दूरबीन विधि से सफल ऑपरेशन किया। 90 मिनट में खराब किडनी को बाहर निकाला गया। डॉक्टरों को पूछताछ में पता चला कि दर्द से कराह रही महिला को डॉक्टर से दिखाने की जगह उसके परिजन झाड़-फूंक करा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.