खगडि़या, फरवरी 9 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि। परबत्ता प्रखंड को रेल मार्ग से जोड़ने वाली भरतखंड हॉल्ट कई असुविधाओं से जूझ रहा है। आज बदहाल होकर उद्धारक़ की बाट जोह रहा है, लेकिन विभाग के अधिकारी हॉल्ट की सुदृढ़ीकरण की ओर तनिक भी ध्यान नही दे रहा है। भरतखंड हॉल्ट का अस्तित्व आज खतरे में है। इस हॉल्ट पर सड़क, बिजली, सेड, पेयजल, शौचालय आदि समुचित संसाधन का घोर अभाव है। हॉल्ट का मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना रेल विभाग के लिए प्रश्न चिन्ह बना हुआ है। पसराहा-नारायणपुर स्टेशन के बीच स्थित भरतखंड हॉल्ट स्थापना के कई दशक बाद भी असुविधाओं का दंश झेल रहा है। अभी तक किसी ने इस हॉल्ट की सुध लेना उचित नहीं समझ रहे हैं। वही दूसरी ओर हॉल्ट का पहुंच पथ अस्तित्व खोने के कगार पर है। स्थिति यह है कि बारिश के मौसम में हॉल्ट तक पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानी...