शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर एक भारी-भरकम पाकड़ का पेड़ हादसे को दावत दे रहा है। पेड़ की जड़ों के ऊपर तने से कमजोर होकर टूटने लगी हैं और वह झुकते हुए आरपीएफ थाने के पीछे स्थित एक होटल की ओर जा टिका है। पेड़ काे मात्र एक होटल की छत बचा रही है, जो जर्जर हालात में है। पेड़ यदि गिरा तो दो होटल सहित कई दुकान जद में आ जाएंगे। दुकानदारों का कहना है कि यदि समय रहते इसे नहीं हटाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। पेड़ की जड़ें उखड़ने के बाद वह पास के होटल की इमारत से सट गया है। तेज हवा या बारिश की स्थिति में इसके गिरने की आशंका बनी हुई है, इससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। वहीं पूरे मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर की ओर से रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों को प...