रांची, मई 2 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर के अध्यक्ष परेश गट्टानी की अगुवाई में शुक्रवार को चैंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर यात्री रेल सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण से पहले प्रतिनिधिमंडल ने सीनियर डीसीएम शुचि सिंह के साथ बात की। इसके बाद स्टेशन के वरीय अधिकारियों के साथ स्टेशन पर पेयजल, सफाई के साथ यात्रियों के बैठने की सुविधा का जायजा लिया। डीआरयूसीसी सदस्य संजय अखौरी ने रांची रेलवे स्टेशन एवं हटिया रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव आदित्य मल्होत्रा, अरूण भरतीय शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...