मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- मुरादाबाद। शहर में शनिवार को एलटी ग्रेड शिक्षक की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर अभ्यर्थियों ने अपने घरों की ओर रुख किया। जिसके लिए वह रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां इन्हें अपनी ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा। एक दिसंबर से कोहरे की वजह से दो दर्जन से अधिक ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, तो कुछ ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं। परीक्षा के लिए शहर आए अभ्यर्थियों को इससे परेशानी हुई। इनके पास घर लौटने के लिए सीमित विकल्प वाली ट्रेन उपलब्ध थी। उधर, परीक्षा होने की वजह से ट्रेन भी फुल थीं। जिस वजह से इन्हें घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। बरेली के अभ्यर्थी अंकित ने बताया कि काफी देर से स्टेशन पर हूं। ट्रेनों में भीड़ है। जिस वजह से एक ट्रेन छोड़ भी चुका हूं। वहीं तरुण ने बताया कि कुछ ट्रेने रद्द हैं। इस वजह से ज्यादा विकल्प नहीं है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.