रांची, अगस्त 8 -- रांची। रांची स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर शुक्रवार को ट्राई संस्था द्वारा संचालित मेडिकल फैसिलिटी सेंटर का शुभारंभ किया गया। यहां 24 घंटे यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ब्रजेश साहू, मंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि सुधीर लकड़ा, स्टेशन प्रबंधक राजकुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...