मधुबनी, दिसम्बर 29 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड मुख्यालय निवासी वरीय भाजपा नेता दीपक झा को घोघरडीहा रेलवे स्टेशन परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उन्हें पत्र भेजा गया है। मधेपुर निवासी दीपक झा भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री हैं। दीपक झा के घोघरडीहा रेलवे स्टेशन परामर्शदात्री समिति के सदस्य मनोनीत होने पर भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद टिबरेवाल, अनुरंजन झा, दिवाकर झा, नर्मदेश्वर पासवान, डॉ देवानंद झा, रौशन कुमार, राजाराम शंकर झा, संतोष साह, शेखर यादव सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...