संभल, अक्टूबर 27 -- चन्दौसी। नगर के रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण चालक मनमानी कर बेतरतीब तरीके से ई-रिक्शा खड़े कर रहे है। जो रोजाना जाम का कारण बन रहे हैं। जगह-जगह दुकानों के आगे सड़क पर खड़े ई-रिक्शा चालक किसी भी वाहन को नहीं निकलने देते हैं। जिस कारण स्टेशन के बाहर जाम लग जाता है। नगर के रेलवे स्टेशन के बाहर मुखर्जी चौक पर ई-रिक्शा चालकों ने कब्जा कर रखा है। जिससे हर समय यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही अन्य वाहनों का निकलना दूभर हो जाता है। ई -रिक्शा चालक स्टेशन के बाहर बनी दुकानों के सामने अपने टेंपो व ई रिक्शे खड़े कर देते हैं। जब कोई यात्री जल्दी में ट्रेन से यात्रा के लिए अपने वाहन से स्टेशन आता है, तो रास्ता जाम मिलता है। जब वह ई-रिक्शा चालकों से रास्ता देने को कहते हैं, तो चालक अभद्रता करने पर उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.