झांसी, मार्च 6 -- झांसी, संवाददाता वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी के प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिथितयों में पड़ा मिला। उसकी जेब से सिकंदराबाद से झांसी व बांदा जाने का टिकट बरामद हुआ है। इसके अलावा आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई है। वहीं रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 पर मुसाफिर खड़े थे। तभी लोगों ने अधेड़ को संदिग्ध परिस्थितयों में पड़ा देखा। जब कोई आहट नहीं हुई तो लोगों को शंका हुई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना डिप्टी एसएस एसके नरवरिया को दी। जिस पर उन्होंने जांच की। मौके पर रेलवे के डॉक्टर को बुलाया गया। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचन पर जीआरपी ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक की जेब की तलाश की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.