हाथरस, मई 24 -- कासगंज के सोरों से एक कथावाचक मुरसान में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। यहां पर उसे लोगों ने देखा और पकड़ लिया। खुद को युवती का रिश्तेदार बता कर बचने का प्रयास करने लगा तो उसे लोगों ने धमकाया, जिसके बाद कथावाचक ने माफी मांगी। कस्बे में पिछले वर्ष कथा हुई थी। जिसे करने के लिए कासगंज के सोरों निवासी कथावाचक आया था। इस बीच उसका मुरसान की एक युवती से प्रेम संबंध हो गया। शनिवार को कथावाचक सोरों स्थित अपने गांव से मुरसान आ गया। उसने फोन कर युवती को रेलवे स्टेशन के पीछे बुला लिया। युवती अपनी एक सहेली के साथ वहां पर पहुंच गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की नजर कथावाचक पर पर पड़ी। जब लोगों ने पूछताछ की तो कथावाचक ने युवती को अपना रिश्तेदार बताया। लोगों ने युवती के परिजनों को बुलाने की बात कही तो वह घबरा गया और फिर वह कथावाचक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.