बदायूं, जनवरी 1 -- बदायूं, संवाददाता। शहर के रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प किया जा रहा है। उम्मीद है कि वर्ष 2026 में इसका कायाकल्प हो जाएगा। कायाकल्प के बाद लोग यात्री सुविधाओं के बढ़ने की उम्मीद जता रहें हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प का कार्य शुरु किया गया था। रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए 4.68 करोड़ स्वीकृत किए गए थे। इस रकम से वाहन स्टैंड का विस्तार,आरक्षण कार्यालय से मुख्य प्रवेश पोर्टिको तक कवर्ड पाथवे,प्लेटफार्म का उच्चीकरण,बुकिंग हॉल में फॉल सीलिंग,प्रतीक्षालय का निर्माण होना था। साथ ही दोनों प्लेटफार्म पर वाटर बूथ,आधुनिक यूरिनल्स,बेसिन और दिव्यांग प्रसाधन का निर्माण होना था। यह काम वर्ष 2024 तक पूरा होना था। लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के च...