गोपालगंज, मई 8 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। गृह विभाग की ओर से जारी सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी के बाद रेलवे प्रशासन सतर्क है। छपरा-थावे रेलखंड के सभी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने थावे जंक्शन समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर सघन जांच अभियान चलाया। गुरुवार को थावे जंक्शन पर सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया और आस-पास के इलाकों की गहन तलाशी ली। इस दौरान वहां मौजूद यात्रियों से पूछताछ कर संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई। थावे जंक्शन पर पहुंचने वाली सभी ट्रेनों से उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों की भी विशेष निगरानी की गई। पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनों में चली जांच जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि जांच अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.