आगरा, अक्टूबर 3 -- आगरा रेल मंडल में इन दिनों स्वच्छता पखवाड़ा जोर-शोर से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में, शुक्रवार को 'स्वच्छ स्टेशन दिवस' के रूप में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल के प्रमुख स्टेशनों, जैसे आगरा छावनी, मथुरा जंक्शन, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी और ईदगाह जंक्शन पर सफाई का काम किया गया। अभियान के तहत प्लेटफॉर्म, यार्ड, रेल ट्रैक, स्वचालित सीढ़ियां (Escalators) और पैदल ऊपरी पुल (ROB) सहित स्टेशन के हर कोने को चमकाने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही, यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 'स्वच्छ स्टेशन दिवस' का उद्देश्य भारतीय रेलवे के स्वच्छ भारत मिशन को गति देना है। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों को स्वच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.