मुरादाबाद, जनवरी 27 -- मुरादाबाद। गणतंत्र दिवस पर मुरादाबाद रेल मंडल के स्टेशनों पर तिरंगा फहराया गया। मुरादाबाद में रेलवे स्टेडियम परिसर में डीआरएम राज कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद रेलवे स्टेडियम के मैदान में डीआरएम ने परेड का निरीक्षण किया। डीआरएम ने रेल कर्मियों को संदेश दिया। साथ ही मण्डल में हो रहे विकास कार्यों व हासिल की गईं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डीआरएम व वरिष्ठ अधिकारियों व उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन , अध्यक्षा श्वेता रघुवंशी व संगठन की महिला पदाधिकारियों ने आसमान में तिरंगे गुब्बारे छोड़ें। एपीओ अभिनव ने मंच से पुरस्कारों की घोषणा की। इस मौके पर 1.51 लाख रुपये के विभिन्न विभागों को पुरस्कारों की घोषणा की गई। बाद में रेल अधिकारी व आरपीएफ के बीच रस्साकशी का कार्यक्रम हुआ। बाद में रेल अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.