गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने महाप्रबंधक और प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी को पत्र लिखकर सभी मंडलों और वर्कशॉप में सैलरी पैकेज अवेयरनेस कैंप आयोजित करने की मांग की है। राय ने बताया कि जानकारी के अभाव में अब भी रेल कर्मचारियों के वेतन खाते सामान्य बचत खाते के रूप में संचालित हैं। कई कर्मचारी प्रक्रिया की जटिलता के डर से खाता नहीं बदल पा रहे हैं। इसकी वजह से रेलवे सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाले 50 लाख से Rs.1 करोड़ तक के मुफ्त दुर्घटना बीमा, जीरो बैलेंस सुविधा और ऋण दरों में छूट जैसे लाभों से रेल कर्मी वंचित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे बोर्ड के पत्र के अनुसार अब सैलरी अकाउंट बदलने के लिए पुराने बैंक से एनओसी लेने की आवश्यकता नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.