लखनऊ, अक्टूबर 3 -- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से सेवानिवृत्त हुए 35 रेल कर्मचारियों को डीआरएम कार्यालय में आयोजित एक समारोह में विदाई दी गई। इस दौरान प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान करते हुए बताया गया कि इसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे आरटीजीएस के माध्यम से भेजा जाएगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया एवं उनकी रेल सेवाओं के लिए आभार जताया। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान करते हुए उनके दीर्घायु एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की I
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.