मिर्जापुर, फरवरी 5 -- मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के आरपीएफ के वरिष्ठ संरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पण्डित ने गुरुवार को आरपीएफ पोस्ट और बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे से संबंधित अपराधों में कमी लाने का निर्देश दिया। कहा कि यात्रियों और रेल सम्पत्ति की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। ट्रेनों के परिचालन में किसी भी तरह की बाधा न उत्पन्न होने पाए। वरिष्ठ संरक्षा आयुक्त विजय पण्डित सबसे पहले प्लेटफार्म नम्बर एक पर स्थित आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किए। उन्होंने आरपीएफ पोस्ट की साफ-सफाई का निरीक्षण करने के बाद कार्यालय, मालखाना और आर्म एम्युनिशन का गहन निरीक्षण किए। उन्होंने पत्रावलियों का रखरखाव बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिए। कहा कि रेल सम्पत्ति की सुरक्षा के लिए माल गोदाम और अन्य स्थानों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.