जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- जमशेदपुर। रेलकर्मियों और जमशेदपुर के निवासियों को आपदा बचाव कार्य का प्रशिक्षण देने के कारण टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार को राष्ट्रीय पदक मिलेगा। 10 सितंबर को गृह मंत्रालय से राष्ट्रीय सम्मान मेडल और सम्मान पत्र से सम्मानित करने के लिए रेलवे सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर को दिल्ली बुलाया गया है। इधर, सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर को राष्ट्रीय पदक मिलने पर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के उप महाप्रबंधक ( सामान्य) सह नागरिक सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.