हजारीबाग, मई 16 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि एनटीपीसी पंकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना में कोयला ढुलाई में लगे हाइवा वाहन के ड्राइवर के द्वारा अवैध तरीके से कोयला बेचने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में डाड़ीकला थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि एनटीपीसी के अधिकारी की ओर से डाड़ीकलां थाना में आवेदन देकर हाईवा ड्राइवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।आवेदन में कहा गया था कि एनटीपीसी पंकरी बरवाडीह कोल माइंस से कोयला लोड कर ड्राइवर के द्वारा बानादाग रेलवे साइडिंग में कोयला नही गिराकर कहीं और बेच दिया गया। इस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए डाड़ी कलां प्रभारी पिंटू कुमार ने कांड संख्या 112/25 दर्ज कर छापामारी कर कांड के प्राथमिक अभियुक्त हीरालाल कुमार ग्राम कुसुम्भा निवासी को बड़कागांव क्षेत्र के 13 माइल से गिरफ्तार किया । अभियुक्त के बयान पर दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.