जहानाबाद, मई 3 -- अरवल, निज संवाददाता। रेलवे संघर्ष समिति जिला कार्यालय अरवल के द्वारा गांव-गांव में रेलवे लाइन बिछाने को लेकर पोस्टकार्ड एवं हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। रेल आंदोलन के सूत्रधार रेलवे संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री के नाम से पोस्टकार्ड भेजो अभियान में तेजी लाते हुए गांव-गांव में पोस्टकार्ड भेज कर अनुरोध किया है कि अति शीघ्र बिहटा अरवल औरंगाबाद रेलवे लाइन में समय सीमा निर्धारित करते हुए कार्य लगाने का कृपा प्रदान करें। साथ में रेल आंदोलन के लिए लगातार संघर्षरत रहने वाले लोगों पर से फर्जी मुकदमा वापस लिये जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.