संभल, दिसम्बर 6 -- शहर के शंकर कॉलेज चौराहे पर शुक्रवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारी इकट्ठा हुए। सभी ने दशकों पुरानी संभल गजरौला रेल लाईन के विस्तार को लेकर नारेबाजी की। संभल गजरौला रेल लाईन बिछाने की मांग की। कहा कि सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। रेल लाईन न होने के कारण संभल पिछड़ता जा रहा है। संभल को दिल्ली से जोड़ने के बाद विकास के पंख लग जायेंगे। शहर की आबादी लगभग बारह लाख है। आस पास के कस्बों में आबादी बहुत कम है। रेल लाईन सब जगह मिल जाती है। अबकी रेल बजट में संभल के विस्तारीकरण को दर्जा दिया जाये। वरना समिति धरना प्रदर्शन करने का मजबूर होगी। जमीलुर्रहमान, राजीव कुमार, हाजी बब्बू, शोभित गुप्ता, मुजीबुर्रहमान, जियाउर्रहमान, शाहवेज अंसारी, चन्द्रा, युनूस तुर्की, नबील अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.