कौशाम्बी, फरवरी 16 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के दालियानपुर गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दालियानपुर निवासी राधेश्याम पासी की सत्रह वर्षीय बेटी शुभांशी सोमवार सुबह घर से शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि किशोरी संभल नहीं सकी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना...