गिरडीह, मार्च 1 -- बगोदर, प्रतिनिधि। निरसा के भाकपा माले विधायक अरुप चटर्जी ने विधान सभा के बजट सत्र के शून्यकाल में बगोदर प्रखंड क्षेत्र के एक मामले को रखा है। प्रखंड के चौधरीबांध पंचायत के कोड़ाडीह गांव में रेलवे लाइन पर फूट ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग उनके द्वारा की गई है। उन्होंने कहा है कि रेलवे लाइन के दोनों तरफ रेल विभाग के द्वारा चहारदीवारी कर दी गई है। इससे ग्रामीणों को इस पार से उस पार जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि चहारदीवारी के कारण बच्चों और शिक्षकों को भी आंगनबाड़ी और स्कूल आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए कोड़ाडीह गांव में रेलवे लाइन पर फूट ओवरब्रिज निर्माण किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.