फिरोजाबाद, जनवरी 6 -- थाना मक्खनपुर के गलामई के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। गलामई रेलवे लाइन के किनारे मंगलवार सुबह ग्रामीण शौच करने के लिए गए तो रेलवे लाइन किनारे एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर नसीरपुर के गांव राजोरा निवासी लोग पहुंच गए। उन्होंने 28 वर्षीय दाताराम पुत्र मंशाराम के रूप में शिनाख्त कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...