हल्द्वानी, मार्च 10 -- हल्द्वानी। बरसात में गौला नदी से होने वाले कटाव से रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार और चोरगलिया जाने वाले रास्ते को काफी नुकसान हो चुका है। इसकी बड़ी वजह काठगोदाम में गौला नदी के बीचों बीच बना रेत-बजरी का टापू है। इस टापू को हटाने के लिए प्रशासन के नेतृत्व में चार विभागों की टीम सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेज चुकी है। इसके छह माह बाद भी रिपोर्ट ठंडे बस्ते में पड़ी है। शासन का यही रवैया रहा तो इस बार के मानसून सीजन में फिर से बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। गौला के हल्द्वानी वाले किनारे पर रेलवे स्टेशन है जबकि दूसरे किनारे पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम। गौला पिछले 5 साल से बरसातों में जब उफान पर आती है तो दोनों किनारों पर कटाव करती है। इस वजह से स्टेडियम और स्टेशन को काफी ज्यादा नुकसान हो चुका है। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.