आगरा, अप्रैल 24 -- पूर्णागिरि देवी मंदिर से दर्शन कर परिवार के साथ लौटे युवक का शव रेलवे रोड पर अचेत अवस्था में मिला। मंगलवार देर शाम 10.30 बजे परिवार के साथ युवक जंक्शन स्टेशन पर रूका था। युवक परिवार के लिए भोजन लेने जंक्शन स्टेशन के बाहर रेलवे रोड पर आया था। काफी देर हो जाने पर भी जब वो नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी का संदेह हुआ। मृतक का भाई जब रेलवे रोड पर आया तो युवक अचेत अवस्था में मिला। बुधवार को जलेसर के गांव नगला घनश्याम निवासी गौरव ने बताया कि वह चचेरे भाई दिनेश व परिवार के साथ पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन करके मंगलवार की शाम 11 बजे कासगंज जंक्शन पर आए थे। दिनेश की पत्नी निशा देवी, भाई अरविंद कुमार, चार वर्ष की बेटी दीक्षा, दो वर्ष का बेटा मयंक भी साथ थे। दिनेश परिवार को जंक्शन स्टेशन पर बैठाकर भोजन लेने के लिए रेलवे रोड पर आया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.