गौरीगंज, अप्रैल 5 -- अमेठी। अरविन्द सिंह जल संरक्षण के प्रति सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों के तहत अब मनरेगा योजना से रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग की खाली पड़ी जमीनों पर भी अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए आयुक्त ग्राम्य विकास द्वारा मुख्य विकास अधिकारी व अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक को पत्र भेजकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय बनाकर भूमि का चयन कराने का निर्देश दिया गया है। अमृत सरोवरों के निर्माण से रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग की खाली पड़ी जमीनों का उपयोग हो सकेगा। साथ ही जल संरक्षण में भी मदद मिलेगी। रेलवे के पास हैं काफी जमीनें रेलवे विभाग के पास काफी जमीनें खाली पड़ी हैं। अमेठी जिले से होकर लखनऊ-प्रतापगढ़, लखनऊ-सुलतानपुर और प्रतापगढ़-सुलतानपुर रेलवे ट्रैक गुजरता है। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर अमेठी जिले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.