जमशेदपुर, जनवरी 29 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन में रेलवे यूनियन चुनाव के विवाद में मेंस कांग्रेस की अर्जी पर 6 फरवरी को कोलकाता अलीपुर कोर्ट में सुनवाई होगी। कोलकाता हाईकोर्ट ने अर्जी मंजूर कर अलीपुर कोर्ट को सुनवाई का आदेश दिया है। जबकि अदालत में फैसला नहीं होने तक रेलवे को मतदान केन्द्र की सीसीटीवी फुटेज एवं मतपत्रों को सुरक्षित रखने का आदेश हुआ है। मालूम हो कि, दक्षिण पूर्व जोन ने दिसंबर में यूनियन की मान्यता का चुनाव कराया था। इसमें मेंस कांग्रेस करीब 600 वोट कम आने पर मान्यता से पिछड़ गई थी। इससे कदाचार का आरोप लगाकर कोलकाता हाईकोर्ट में अर्जी दी है। मेंस कांग्रेस ने पोस्टल व रद्द वोट की फिर से गिनती कराने एवं मतदान से वंचित करीब 20 हजार कर्मचारियों की वोट दिलाने की मांग पर पहले रेल जीएम और मुख्य कार्मिक पदाधिकारी को लीगल नोटिस भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.