अरविंद सिंह, दिसम्बर 24 -- रेलवे ग्रुप डी की 22000 पदों पर नई भर्ती के साथ एक और भर्ती की खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड पहली बार रेल संरक्षा श्रेणी में आने वाले प्वाइंटमैन के पदों पर पूर्व सैनिकों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। रेलवे पांच हजार से अधिक प्वाइंटमैन की भर्ती करेगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। रिटायर हो चुके सैनिकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड के सर्कुलर के अनुसार पूरे देश में 5058 प्वाइंटमैन के पदों पर पूर्व सैनिकों को कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि ये भर्तियां सीधे केंद्र या राज्य सरकारों के पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से की जाएंगी। नियुक्ति से पूर्व उन्हें 24 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में फेल होने पर हटा दिया जाएगा। यह नियुक्ति फिलहाल 31 दि...