जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- रेलवे में पारा मेडिकल कर्मचारियों की नियुक्ति जल्द होगी। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया है। 28 अप्रैल से तीन दिन तक होने वाली यह परीक्षा शहर में मानगो के सहारा सिटी के पास आई ऑन डिजिटल जोन में होगी। इस परीक्षा में डेढ़ हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा को लेकर टाटानगर आरपीएफ को भी सतर्क किया गया है। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों की पर निगरानी के लिए स्थानीय पुलिस भी तैनात रहेगी। मालूम हो कि मुगलसराय में रेलवे बहाली परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा के कारण परीक्षाओं पर रोक लग गई थी। अब देशभर में पारा मेडिकल पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करने से अभ्यर्थियों को राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.