पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के देशनगर निवासी इमरान पुत्र अखलाक हुसैन ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि मोहल्ला भूरे खां निवासी मो. मोहसिन ने रेलवे में बुकिंग क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उससे अगस्त 2022 में 15 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि मोहसिन के कहने पर उसने 1.89 लाख रुपये पंकज जैसवाल निवासी बरेली को दे दिए। इसके बाद बकाया करीब 13 लाख रुपये की मांग की गई। आरोप है कि मोहसिन ने कहा कि केजीएन कॉलोनी, पीलीभीत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने उसके मकान को आरोपियों ने ले लिया। शेष 13 लाख रुपये मकान देने के बाद माफ कर देने की बात कही। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो उसे ठगी का एहसास हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.