गोरखपुर, जनवरी 28 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद रेलवे में ग्रुप डी सहित अन्य पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार को गिरोह के सरगना शैलेश शर्मा और उसके भाई राजेश शर्मा के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित शैलेश शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा निवासी जंगल डुमरी नंबर-2 टोला बंगला थाना गुलरिहा ने अपने छोटे भाई राजेश शर्मा के साथ मिलकर रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने अपने सगे मौसा शिवशंकर शर्मा के दो बेटों व बहू से वर्ष 2018 से 2024 के बीच करीब 12 लाख रुपये ले लिए और नौकरी न लगने पर रुपये भी वापस नहीं किए। पीड़ितों द्वारा पैसा मांगने पर जान-माल की धमकी देने का भी आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.