धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता पुत्र की नौकरी रेलवे में लगाने के नाम पर पिता से सात लाख रुपए की ठगी कर ली गई। नौकरी के आस में बैठे पिता-पुत्र को निराशा मिली तो पिता को ठगे जाने का एहसास हुआ। भुक्तभोगी जोड़ाफाटक रोड गुरुनानकपुरा निवासी गुरमीत सिंह ने मामले में मटकुरिया के होटल मालिक मोहन सिंह छावड़ा उर्फ पिनु सरदार तथा विकास नगर छठ तालाब गुजराती मुहल्ला में रहनेवाले राजीव रंजन सिंह उर्फ राम के खिलाफ बैंक मोड़ थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में गुरमीत सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल 2021 को दोनों आरोपियों ने उन्हें झांसा दिया कि वे लोग उनके पुत्र की रेलवे में नौकरी लगा देंगे। नौकरी नहीं लगाने के बाद वे लगातार दोनों पर रुपए लौटाने का दबाव बनाने लगे, लेकिन आरोपियों ने रुपए नहीं लौटाए। आरोपी लगातार टालमटोल कर रहे थे। बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.