जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर। रेलवे में निजीकरण बंद करने और पुराना पेंशन स्कीम शुरू करने समय कई अन्य मांगों पर लोको पायलट धरना और गेट मीटिंग कर रहे हैं। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर दक्षिण पूर्व जोन के संतरागाछी में 22 फरवरी को गेट मीटिंग होने वाली है जबकि चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न लॉबी पर भी गेट मीटिंग की तैयारी है। लोको पायलट ईएमयू डीएमयू और मेमू ट्रेनों में सिंगल ड्यूटी के खिलाफ है। वहीं, माइलेज भत्ता बढ़ाने और रेस्ट समय बढ़ाने की मांग कर रहे। लोको पायलट के केंद्रीय नेता पारस कुमार ने बताया कि रनिंग रूम से लेकर कैब तक की परेशानियों को दूर करने की मांग लगातार उठ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...