जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर। केंद्र सरकार की नई पेंशन योजना यूपीएस के खिलाफ रेलवे में आंदोलन होगा। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के अनुसार, 17 मार्च मंगलवार से 21 मार्च शुक्रवार तक विरोध दिवस मनाया जाएगा। एनएफआईआर के महासचिव डॉ. एम रघुवैया ने विरोध दिवस को लेकर चक्रधरपुर मंडल एवं दक्षिण पूर्व रेलवे जोन मेंस कांग्रेस को भी पत्र भेजा है। मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि मिश्रा ने बताया कि, रेल कर्मचारी गेट मीटिंग और धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों को मांगों से अवगत कराएंगे। बताया जाता है कि एनएफआईआर ने फरवरी में दिल्ली की बैठक में 16 सूत्री मांगों पर आंदोलन की घोषणा की थी। यूपीएस एवं नीजिकरण समेत अन्य कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रेलवे बोर्ड में ज्ञापन भी दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.