आगरा, दिसम्बर 8 -- ट्रेन संचालन में सुरक्षात्मक उपाय की दिशा में पूर्वोत्तर रेलवे ने लोको में कवच लगाए जाने की योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेल मंडल में यह लोको कवच कानपुर के रावतपुर-फर्रुखाबाद जंक्शन, फर्रुखाबाद जंक्शन-कासगंज जंक्शन, एवं कासगंज जंक्शन-मथुरा जंक्शन खंडों पर लोको में कवच लगाये जाएंगे। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी गोरखपुर पंकज कुमार सिंह के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे के 136 लोको में कवच लगाये जाने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इसमें इज्जतनगर रेल मंडल रावतपुर से कासगंज, मथुरा तक रेल खण्डों पर लॉन्ग-टर्म इवोल्यूशन पर आधारित संचार प्रणाली के साथ कवच का प्रावधान वर्ष 2024-25 के अम्ब्रेला वर्क के तहत कार्य, मशीनरी एवं रोलिंग स्टॉक कार्यक्रम 2024-25 के तहत मंजूरी प्रदान की गई है। इस अम्ब्रेला कार्य की ...