जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- रेलवे अब अनुकंपा पर नौकरी को मैनुअल आवेदन नहीं लेगा। रेलकर्मियों के आश्रितों (पत्नी, बेटा व बेटी) की सुविधा में एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजरमेंट सिस्टम) को अपग्रेड किया है, ताकि आश्रित को मंडल रेल मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। एचआरएमएस पर आवेदन के लिए आश्रित को आईडी दी जाएगी। आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी मामले में रेल प्रशासन की कार्रवाई की सूचना भी एचआरएमएस के माध्यम मिल जाएगी। जबकि, पहले आश्रित को एचआरएमएस के माध्यम रेलवे में अनुकंपा के आधार पर नौकरी का आवेदन करने के लिए संबंधित विभाग के कार्यालय से फॉर्म लेकर आवश्यक जानकारी और दस्तावेज के साथ जमा करना पड़ता था। मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों की सुविधा में रेलवे ने एचआरएमएस पोर्टल लॉन्च किया है। इससे विभागीय छुट्टी, यात्रा पास,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.