रांची, नवम्बर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, रांची रेलमंडल की वार्षिक आमसभा बुधवार को हुई। आयोजन हटिया स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में हुआ। इसमें रांची-मुरी-हटिया शाखा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष लाल बाबू और महामंत्री एनएल कुमार ने की, जबकि संचालन मंडल समन्वयक प्रियदर्शी तिवारी ने किया। इसमें कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करवाने, रेलवे में चल रही निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल बंद करने, जोनल जेपीओ को मंडल स्तर पर लागू करने, पात्र कर्मचारियों को बकाया चिल्ड्रेन एजुकेशन भत्ता का तुरंत भुगतान करने समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। चक्रधरपुर मंडल समन्वयक आरके पांडेय, आद्रा के उप मंडल समन्वयक राजन उपाध्याय, रिटायर्ड फेडरेशन के उपाध्यक्ष जगजीत सिंह बहल, एस.सी.-एस....