रुद्रपुर, जनवरी 7 -- किचछा, संवाददाता। रेलवे व्यापारी संघर्ष समिति ने बुधवार को रेलवे की भूमि में बनी दुकानों का किराया कम करने की मांग को लेकर रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे ने उनका किराया तीन हजार रुपये वार्षिक से बढ़ाकर पचास हजार रुपये कर दिया है। किराएदारों ने पूर्व की भांति किराया बढ़ाने की प्रक्रिया लागू रखने की मांग की है। रेलवे व्यापारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष जगरूप सिंह गोल्डी की अगुवाई में रेलवे मार्केट के व्यापारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि वह रेलवे की आंवटित दुकानों के चालीस साल से किरायेदार हैं। रेलवे को वह वार्षिक शुल्क देते हैं। इस वर्ष रेलवे ने सभी दुकानदारों को सर्किल रेट का 10 प्रतिशत वार्षिक किराया अग्रिम जमा कराने के निर्देश दिए हैं। जो वर्तमान किरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.