अलीगढ़, मार्च 4 -- रेलवे फ्लाईओवर को भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा वितरण शुरू -पहले दिन 14 करोड़ की राशि वितरित, कुल डेढ़ अरब किया जाएगा वितरित अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। चिरौलिया दाउदखां से लेकर महरावल तक प्रस्तावित रेलवे फ्लाइओवर के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए पहले दिन सोमवार को करीब 14 करोड़ की धनराशि का वितरण किया गया। परियोजना में कुल 29.89 हेक्टेयर भूमि के लिए आठ गांव में 151 करोड़ का मुआवजा बांटा जाना है। बरेली ब्रांच रेल लाइन अलीगढ़ जंक्शन स्टेशन पर समाप्त होती है। हावड़ा की ओर से आने वाली व बरेली की ओर जाने वाली ट्रेनें हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य मार्ग से गुजरती हैं। इनसे जंक्शन का रूट व्यस्त हो जाता है। कई बार हावड़ा की ओर से हरदुआगंज-बरेली जाने वाली लोडेड मालगाड़ियों को काफी देर तक जंक्शन पर खड़ा रहना पड़ता है। सामान्य ट्रेनों का परिचालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.