कौशाम्बी, मार्च 9 -- नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित रेलवे क्रासिंग पर आए दिन लगने वाले जाम और उससे होने वाली समस्या से निजात के लिए रविवार को नरवाडे ग्लोबल मानवाधिकार आयोग के सदस्यों ने नागपुर में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपकर भरवारी में अंडरब्रिज या रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग की है। केंद्रीय मंत्री ने जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है। नरवाडे ग्लोबल मानवाधिकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित वैश्य ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के अध्यक्षों के साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री को नागपुर में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना चार से छह घंटे तक भारी ट्रैफिक जाम रहता है। इससे आम जन को अत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.