कोडरमा, फरवरी 2 -- जयनगर, निज प्रखंड प्रखंड के तेतरॉन पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून एक युवक के लिए काल बन गया और रेलवे पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नावाडीह गांव के पास उत्तरवाहिनी नदी के ऊपर बने रेलवे पुल पर तीन युवक रील बना रहे थे। इसी दौरान अप और डाउन रेलवे लाइन पर अचानक दोनों दिशाओं से ट्रेन आ गई। ट्रेन को आता देख दो युवक किसी तरह जान बचाने के लिए पुल से कूद गए, लेकिन तीसरा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान सनी सिंह (पिता-मुंशी सिंह), निवासी पांडु के रूप में की गई है। ट्रेन से कटने के कारण उसका शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना इतनी भयाव...