इटावा औरैया, फरवरी 15 -- जसवंतनगर। पुलिस ने कचौरा घाट बाईपास स्थित रेलवे पुल के नीचे एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि पुल के नीचे खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शेखर कंजड़ निवासी कांशीराम कॉलोनी बताया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...