भागलपुर, मार्च 14 -- गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर प्रखंड के टिकानी स्टेशन से थोड़ी दूर पर रेलवे पटरी किनारे एक लड़की का शव बरामद किया गया। मृतक लड़की की पहचान नहीं हो पायी है। लड़की की उम्र करीब 14 से 15 वर्ष बतायी जा रही है। शव मिलने की सूचना पर जगदीशपुर और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। लोग आशंका जता रहे है कि लड़की की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। जिस समय किशोरी का शव मिला उससे थोड़ी देर पहले ही कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी थी। मृतका के चेहरे और शरीर के अन्य जगहों पर गहरे जख्म थे। लोगों ने बताया कि कुछ लोग उधर से गुजर रहे थे तो उसने पटरी किनारे लड़की के शव को देखा। इसके बाद अन्य लोगों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर करीब तीन घंटे तक शव पड़ा रहा लेकिन कोई परिजन भी उसकी खोज में नहीं पहुंचे। इससे कुछ लोग हत्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.