हापुड़, मई 23 -- रेलवे ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष अभियान की शुरूआत की, यह अभियान 5 जून तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों और आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर यात्रियों को कचरा प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। अभियान के तहत रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोग और गैर-सरकारी संगठन भी शामिल होंगे। अधिकारियों ने पाॅलिथीन के उपयोग को कम करने पर जार दिया और यात्रियों से पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने की अपली की। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण प्रकृति के साथ छेड़छाड़ है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में जीवन संकट में पड़ सकता है। उन्होंने प...